ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / bihar / Bihar News : देर रात शराबियों का तांडव, सदर अस्पताल में की तोड़फोड़,...

Bihar News : देर रात शराबियों का तांडव, सदर अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टरों को भी नहीं बख्शा

Bihar News : ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी है। ज्ञात यह हो कि सरकार सुशासन की है, ज्ञात यह भी हो कि अब जंगलराज नहीं रहा।

16-Mar-2025 08:48 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : शराबबंदी का दावा करने वाले बिहार में होली की रात एक बार फिर शराबियों ने कहर बरपाया। जमुई के सदर अस्पताल में शनिवार मध्यरात्रि 12:15 बजे शराब के नशे में चूर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। इन शराबियों ने काउंटर का शीशा तोड़ा, सामानों को नुकसान पहुंचाया और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, मरीज और कर्मचारी दहशत में आ गए। 


बताया जा रहा है कि टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस झगड़े में घायल प्रदीप पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉ. मनीष ने उसे पटना रेफर किया और 102 एंबुलेंस को सूचित किया। लेकिन नशे में धुत युवकों ने दावा किया कि उन्होंने खुद 102 पर फोन किया था, जो सच नहीं था। एंबुलेंस आने के बाद भी ये लोग शांत नहीं हुए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 


ख़बरों के मुताबिक शराबियों ने न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि डॉक्टर और कर्मियों पर गालियां भी जमकर बरसाईं। डॉ. मनीष ने बताया, "मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बेवजह हंगामा किया।" इस दौरान मरीजों के बीच डर का माहौल बन गया। काफी देर तक अस्पताल में तनाव छाया रहा। 


जिसके बाद डॉ. मनीष ने तुरंत डायल 112 और टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची, सारे शराबी युवक भाग चुके थे। सभी हरला गांव के रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है। अस्पताल प्रबंधन ने FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


डॉ. मनीष कुमार के अनुसार, "ये लोग नशे में थे और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और हमारे साथ बदतमीजी की गई। मैंने सिविल सर्जन को भी शिकायत की है। सभी आरोपियों की पहचान हो गई है।"