पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
07-Aug-2025 08:53 AM
By First Bihar
Bihar News: जमुई जिले के चकाई प्रखंड में देवघर से पूजा कर लौट रही एक महिला कांवरिया के साथ कांवरिया सेवा शिविर में दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता औरंगाबाद जिले की रहने वाली है। महिला ने आरोपी को दांत काटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के एक गांव से 60 कांवरियों का जत्था एक सप्ताह पहले देवघर पूजा के लिए निकला था। मंगलवार देर रात पूजा के बाद सभी कांवरिया अपने घर लौट रहे थे। रात अधिक होने के कारण वे चकाई प्रखंड के अंबेडकर भवन में बने कांवरिया सेवा शिविर में रुके। इस दौरान कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं, तभी शराब के नशे में धुत एक बदमाश ने एक महिला कांवरिया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला ने शोर मचाया और आरोपी को दांत काटकर भागने में सफल रही। शोर सुनकर अन्य कांवरिया मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। चकाई थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से कांवरियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग शिविरों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह