खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Feb-2025 01:17 PM
By First Bihar
Bihar Ias News: IAS अनामिका के साथ शादी बंधन में बंधे IAS प्रवीण. दुल्हन उत्तराखंड के गढ़वाल में एसडीएम हैं तो दूल्हा बिहार के हिलसा में एसडीएम हैं. शादी समारोह का आयोजन गोरखपुर में हुआ,जहां दोनों परिवार एवं समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में वर एवं वधु को आशीष देने पहुंचे थे.
यूपीएससी की परीक्षा में आल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त करने वाले चकाई बाजार निवासी प्रवीण कुमार परिणय सूत्र में बंध गए। प्रवीण कुमार की शादी आइएएस अनामिका के साथ हुई है. बता दें, अनामिका उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एसडीएम के पद पर प्रतिनियुक्त हैं. ये बिहार के गोपालगंज की मूल निवासी हैं. प्रवीण वर्तमान समय में नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में एसडीएम के पद पर पदस्थापित हैं.
शादी समारोह का आयोजन गोरखपुर में हुआ। यहां दोनों ही परिवार एवं समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में वर एवं वधु के मित्र मंडली शामिल हुए। शादी संपन्न होने के बाद चकाई में वर-वधु अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत, देवघर विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक सावित्री देवी, झामुमो नेता ओंकारनाथ वर्णवाल समेत कई अधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए।