ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / bihar / Bihar News: बिहार में बिजली संकट हो जाएगा खत्म! सरकार कर रही इन...

Bihar News: बिहार में बिजली संकट हो जाएगा खत्म! सरकार कर रही इन दो प्रोजेक्ट्स पर काम, रोजगार के भी मिलेंगे अवसर

Bihar News: बिहार में बिजली संकट की समस्या खत्म करने के लिए सरकार दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जिससे बिजली की समस्या दूर होने के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

04-Mar-2025 09:55 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिजली संकट से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार की नीतीश सरकार दो बड़े योजनाओं पर काम कर रही है। बिहार सरकार लखीसराय में सोलर इन्वर्टर बैट्री और भागलपुर के पीरपैंती में ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाने वाली है। जिससे प्रदेश में बिजली संकट से लोगों को मुक्ति मिलेगी। भागलपुर के पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट बनेगा जबकि लखीसराय में देश की सबसे बड़ी बैट्री सौर परियोजना जल्द शुरू होने जा रही है।


इन दो प्रोजेक्ट्स को ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार का दूरगामी कदम माना जा रहा है। जिससे बिहार के लोगों को बिजली से जुड़ी अनेकों समस्याओं से मुक्ति मिलेगी इसके साथ लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। भागलपुर के पीरपैंती में 21,400 करोड़ की लागत से सरकार 2400 मेगावाट क्षमता की ग्रीन फील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रही है जो किसी प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा निवेश होगा। इस प्लांट के चालू होने से बिहार को दूसरे राज्यों पर बिजली के लिए निर्भर नहीं रहना होगा। साथ ही साथ आम लोगों को बिजली बिल में भी कमी आएगी।


वहीं लखीसराय जिले के कजरा में बैट्री सौर परियोजना का काम दो चरणों में शुरू होगा। इसके तहत 301 मेगावाट सौर ऊर्जा तैयार किया जाएगा। वहीं उच्च क्षमता वाली बैट्री से 495 मेगावाट आवर बिजली को रिजर्व रखा जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट से बिहार के लोगों को पीक समय में खासकर रात में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा बैट्री में स्टोर किए हुए बिजली का यूज रात में किया जा सकेगा।