अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Jul-2025 03:08 PM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजापुर गांव में दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर हुई मारपीट में करीब 9-10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना गुरुवार को गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई है। ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और लाठी-डंडों के इस्तेमाल तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से 9 से 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पहले पक्ष से अमित राम, राजेश राम, अनीता देवी, सरिता कुमारी और रिंकी देवी हैं, जबकि दूसरे पक्ष से ब्यास माझी, राम प्रवेश माझी, अमरेंद्र माझी और चंदा देवी शामिल हैं।
इन सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे की ज़मीन पर अवैध कब्जे की कोशिश बताया जा रहा है। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहन जांच कर रही है। कटेया थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा