IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
06-Dec-2025 07:59 AM
By First Bihar
Bihar News: शादी-ब्याह के सीजन और दिल्ली रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पटना और दरभंगा से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों को सुपरफास्ट/मेल एक्सप्रेस जैसी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लेटलतीफी न हो और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
पहली ट्रेन 02309/02310 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल है जो 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को दोनों दिशाओं से चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में AC चेयर कार, AC-2, AC-3 और स्लीपर कोच पर्याप्त संख्या में हैं। -02309 पटना → आनंद विहार: 6 और 8 दिसंबर, रात 20:30 बजे रवाना, अगले दिन 15:00 बजे दिल्ली। -02310 आनंद विहार → पटना: 7 और 9 दिसंबर, शाम 19:00 बजे रवाना, अगले दिन 14:00 बजे पटना।
दूसरी ट्रेन 02395/02396 पटना-आनंद विहार स्पेशल सिर्फ एक-एक फेरे के लिए ही है। इसमें 2 फर्स्ट AC, 6 सेकंड AC और 6 थर्ड AC कोच हैं। - 02395 पटना → आनंद विहार: 7 दिसंबर, रात 20:30 बजे रवाना, अगले दिन 15:00 बजे दिल्ली। - 02396 आनंद विहार → पटना: 8 दिसंबर, शाम 19:00 बजे रवाना, अगले दिन 14:00 बजे पटना।
तीसरी ट्रेन 05563/05564 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए वरदान है। 21 कोच वाली इस ट्रेन में फर्स्ट AC सहित सभी श्रेणियों के कोच हैं। - 05563 दरभंगा → आनंद विहार: 7 दिसंबर, शाम 18:15 बजे रवाना, अगले दिन 21:15 बजे पहुंचेगी। - 05564 आनंद विहार → दरभंगा: 9 दिसंबर, रात 00:05 बजे रवाना, उसी दिन 23:00 बजे पहुंचेगी।
ये सभी ट्रेनें TOD कैटेगरी की हैं, जिन्हें यात्रियों की जरूरत के आधार पर चलाया जाता है। रेलवे ने साफ कहा है कि इनका समयपालन सुपरफास्ट ट्रेनों जितना अच्छा रहेगा। वेटिंग टिकट वालों के लिए ये ट्रेनें कन्फर्म सीट का बेहतरीन मौका देंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया है कि आने वाले दिनों में और जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यात्रियों से अपील है कि जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें, क्योंकि सीटें तेजी से भर रही हैं।