Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
21-Sep-2025 09:05 AM
By First Bihar
Bihar News: 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी, उसके बाद दीवाली और छठ जैसे त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली से बिहार लौटने वालों की संख्या बढ़ जाएगी और ट्रेनों में सीटों की किल्लत हो सकती है। रेलवे ने इस समस्या को भांपते हुए दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन पैसेंजर्स की सुविधा के लिए 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी, यानी दिल्ली से आखिरी फेरा 27 नवंबर को होगा। वापसी की आखिरी ट्रेन 28 नवंबर को सीतामढ़ी से दिल्ली पहुंचेगी। इससे कोचिंग स्टूडेंट्स, मजदूरों और परिवारों को घर जाने में बड़ी आसानी होगी।
ट्रेन नंबर 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी वीकली स्पेशल गुरुवार रात 11:05 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी और शुक्रवार रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। यात्रा करीब 23 घंटे की होगी, जिसमें प्रमुख स्टेशन प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मुजफ्फरपुर और जनकपुर रोड होंगे और यहाँ ट्रेन रुकेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04009 शुक्रवार रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से चलेगी और शनिवार रात 11:58 बजे दिल्ली जंक्शन पर दाखिल होगी। रूट वही रहेगा, ताकि यात्रियों को मध्य स्टेशनों पर उतरने-चढ़ने की सुविधा मिले। टिकट IRCTC वेबसाइट या ऐप से बुक कर सकते हैं, जहां अभी कन्फर्म सीटें उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, रेलवे ने नई दिल्ली और लखनऊ के बीच भी वीकली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है, यह भी बिहार के यात्रियों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से फायदेमंद साबित होगी। ट्रेन नंबर 04203 लखनऊ-नई दिल्ली हर सोमवार सुबह 8:05 बजे लखनऊ से रवाना होगी और शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह 22 सितंबर से 24 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04204 सोमवार रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलेगी और मंगलवार सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रूट में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जैसे स्टेशन शामिल होंगे। यह ट्रेन यूपी के रास्ते बिहार जाने वालों को कनेक्टिविटी देगी।
इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहारों के दौरान यात्रा आसान हो जाएगी, लेकिन रश को देखते हुए जल्द बुकिंग कराना बेहतर रहेगा। रेलवे ने साफ कहा है कि ये ट्रेनें पैसेंजर्स की डिमांड के आधार पर चलाई जा रही हैं, ताकि कोई परेशानी न हो। अगर आप भी यात्रा प्लान कर रहे हैं तो हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें या NTES ऐप चेक करें।