Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
02-Jul-2025 12:14 PM
By First Bihar
Bihar News: उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अकासा एयर ने 1 जुलाई से अपनी दैनिक उड़ान सेवा शुरू कर दी है। यह उड़ान मिथिलांचल और उत्तर बिहार के लोगों के लिए न केवल मुंबई तक की यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि सस्ते किराए के साथ अब अधिक विकल्प भी प्रदान करेगी। पहले इस रूट पर केवल स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ानें थीं, लेकिन अकासा एयर की एंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आने वाले समय में किराया लगभग 5,000 रुपये तक कम होने की भी उम्मीद है।
पहले दिन 180 सीटों वाला अकासा एयर का विमान (QP 1529) पूरी तरह भरा हुआ था। यह मुंबई से सुबह 10:55 बजे रवाना हुआ और 2 घंटे 39 मिनट की यात्रा के बाद दोपहर 1:34 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा। विमान का वाटर कैनन से स्वागत किया गया और यात्रियों को केक, चॉकलेट, और गुलाब देकर अभिनंदन किया गया। वापसी में तकनीकी कारणों से विमान को सीधे मुंबई जाने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए यह सिलीगुड़ी (बागडोगरा) के रास्ते मुंबई रवाना हुआ, जहाँ अतिरिक्त यात्री भी सवार हुए। दरभंगा से मुंबई के लिए पहली उड़ान (QP 1530) दोपहर 2:10 बजे रवाना हुई और शाम 4:45 बजे मुंबई पहुँची।
सांसद और दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपालजी ठाकुर ने इस अवसर पर पहली उड़ान के यात्री को टिकट और बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नए टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग सुविधा और CISF कैंप के लिए 100 एकड़ जमीन की व्यवस्था अंतिम चरण में है। यह एयरपोर्ट राजस्व और यात्री संख्या के मामले में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
दरभंगा एयरपोर्ट 8 नवंबर 2020 को UDAN योजना के तहत शुरू हुआ था। अब यह उत्तर बिहार और मिथिलांचल का प्रमुख हवाई केंद्र बन चुका है। यहाँ से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। मंगलवार को 14 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें से अधिकांश समय पर या तय समय से पहले ही पहुँचीं। अकासा की दिल्ली-दरभंगा उड़ान (QP 1405) 15 मिनट पहले और इंडिगो की कोलकाता-दरभंगा उड़ान (6E7234) 28 मिनट पहले उतरी। केवल अकासा की मुंबई-दरभंगा उड़ान 4 मिनट देरी से पहुँची है। अकासा की नई सेवा से मिथिलांचल के साथ-साथ नेपाल के यात्रियों को भी लाभ होगा, खासकर त्योहारी सीजन में।