ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar News: सुबह की भागदौड़ खत्म? बिहार में शुरू हुई ‘पेंडुलम सेवा’, अब...

Bihar News: सुबह की भागदौड़ खत्म? बिहार में शुरू हुई ‘पेंडुलम सेवा’, अब समय पर पहुंचेंगे छात्र और नौकरीपेशा लोग

पटना और दानापुर रूट की भीड़ और लेट होने की परेशानी अब कम हो सकती है, क्योंकि शुरू हुई है नई ‘पेंडुलम सेवा’। क्या बदलेगा इस नई ट्रेन से? जानिए पूरी डिटेल…

28-Feb-2026 09:58 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और डेली पैसेंजर की परेशानियों को देखते हुए दानापुर रेल डिवीजन ने ‘पेंडुलम सेवा’ नाम से एक नई ट्रेन की शुरुआत की है। यह पहल खासकर उन छात्रों, बैंककर्मियों, शिक्षकों, महिला यात्रियों और अन्य नौकरीपेशा लोगों के लिए की गई है, जो हर दिन समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते थे।


राजधानी पटना और दानापुर जैसे प्रमुख केंद्रों तक रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय ट्रेनों में इतनी भीड़ हो जाती है कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई बार देरी की वजह से ऑफिस और कॉलेज में देर से पहुंचने की समस्या भी सामने आती है। इसी स्थिति को सुधारने के लिए दानापुर रेल डिवीजन ने यह नई व्यवस्था लागू की है।


‘पेंडुलम सेवा’ झाझा से दानापुर और बक्सर से पटना के बीच चलाई जा रही है। इसकी समय-सारिणी इस तरह तय की गई है कि सुबह यात्री अपने-अपने स्टेशन से चढ़कर समय पर पटना या दानापुर पहुंच सकें। वहीं शाम को काम खत्म होने के बाद वे आराम से अपने घर लौट सकें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की टाइमिंग तय करते समय खास तौर पर स्टूडेंट्स, बैंकर्स और टीचर्स की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।


दानापुर रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य डेली पैसेंजर को बेहतर सुविधा देना और लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ को कम करना है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है और आगे भी जरूरत के अनुसार ऐसे कदम उठाए जाएंगे।


इस ट्रेन में अन्य पैसेंजर ट्रेनों की तरह सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। खासकर महिला यात्रियों के लिए टॉयलेट सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है, जिससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सके।


‘पेंडुलम सेवा’ को भारतीय रेल के एडवांस्ड डब्ल्यूएजी इंजन से संचालित किया जा रहा है। यह इंजन आधुनिक तकनीक से लैस है और समयबद्ध संचालन में मददगार माना जाता है। रेलवे का कहना है कि इस मॉडल को पहले मुंबई जैसे बड़े शहरों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है और अब बिहार में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है।


रेल प्रशासन को उम्मीद है कि यह नई पहल राज्य के हजारों डेली पैसेंजर के लिए राहत लेकर आएगी। समय पर ऑफिस और कॉलेज पहुंचने की चिंता अब काफी हद तक कम हो सकती है, जिससे यात्रियों का रोजाना सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनेगा।