नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-May-2025 02:32 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सहरसा जिले के पस्तपार, पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो पुलिस पर हमला कर फरार हुए हो गया था। प्रिंस की गिरफ्तारी उसकी मां के श्राद्धकर्म के दौरान की गई, जहां वह गुप्त रूप से शामिल होने आया था।
गिरफ्तार प्रिंस कुमार मधेपुरा जिले का निवासी है और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और 12 फरवरी को पुलिस पर हमला कर दो बदमाशों को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी दी कि 12 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह गिरोह के कुछ सदस्य भद्दी फाड़ी टोला (पतरघट थाना क्षेत्र) में एक टाट-फूस के घर के पीछे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 6-7 अपराधी तीन बाइकों के साथ मौजूद थे।
पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे। पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया, लेकिन उनके साथियों ने पुलिस पर हथियार से फायरिंग कर दोनों को छुड़ा लिया। घटनास्थल से देसी कट्टा, तीन बाइक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पस्तपार थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि विकास कुमार सिंह और बिहार एसटीएफ पटना के अधिकारी शामिल थे। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर प्रिंस को उसके गांव में मां के श्राद्धकर्म के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार नामजद अभियुक्त पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं, जिसमें अमर कुमार (पामा निवासी), अमित कुमार (पामा निवासी), छोटु केशरी (सुरमाहा निवासी) और दिलखुश कुमार (भद्दी फाड़ी टोला निवासी) शामिल है। वहीं, गिरफ्तार प्रिंस कुमार के खिलाफ सहरसा और मधेपुरा जिलों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, लूट और हथियार एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं।