बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
04-Mar-2025 10:12 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: मुजफ्फरपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खेलने के दौरान स्कूल में अपने साथियों से अलग होकर बच्ची आटा चक्की मिल पर पहुंच गयी। चक्की में फंसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। आटा चक्की में बच्ची इस कदर फंसी थी कि उसका सिर और हाथ कटकर धड़ से अलग हो गया।
मृतक बच्ची मोतीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसौनीनाथ उर्दू की पहली कक्षा की छात्रा चांदनी खातून है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कूल से दिन के करीब 12 बजे वह आधा दर्जन साथियों के साथ स्कूल कैंपस से बाहर निकल गयी और खेलते-खेलते बगल के आटा चक्की में चली गयी। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनीनाथ उर्दू में चारदीवारी है। गेट में लोहे का ग्रिल भी लगा है। बावजूद इसके बच्चों का स्कूल कैंपस से बाहर जाना सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करता है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। शुरुआती जांच में विद्यालय प्रबंधन की चूक सामने आ रही है। पुलिस ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इसे लेकर पूछताछ की जायेगी। वहीं घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।