ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / Bihar News: छपरा में गंगा, सरयू और सोन नदी उफान पर, दर्जनों गांव...

Bihar News: छपरा में गंगा, सरयू और सोन नदी उफान पर, दर्जनों गांव जलमग्न; संपर्क भंग

Bihar News: छपरा में गंगा, सरयू और सोन नदियों के जलस्तर में वृद्धि से सदर प्रखंड के दियारा सहित कई गांव जलमग्न। दर्जनों गांव टापू में तब्दील, संपर्क भंग। ग्रामीणों को भारी परेशानी, प्रशासन पर राहत की मांग।

06-Aug-2025 11:01 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा में गंगा, सरयू और सोन नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ का खतरा भयानक हो चला है। छपरा से सोनपुर तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की तीन पंचायतों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इन गांवों का मुख्य सड़कों से संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है और कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।


सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में रायपुर बिंदगावां, कोटवापट्टी रामपुर, बरहरा महाजी पंचायत के कुतुबपुर, सबलपुर, चकिया बिंदगावां, महाजी, बड़हारा, बलवन टोला सहित कई गांवों का आरा-छपरा पुल से संपर्क टूट गया है। मुसेपुर पंचायत के नेहाला टोला, पिपरा टोला, पूर्वी बलुआं, कंशदियर और पश्चिमी बलुआं गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। भैरोपुर निजामत पंचायत के बाजीतपुर गांव और डुमरी पंचायत के सिंगही गांव की दक्षिणी सड़कें तथा डुमरी गांव के दर्जनों घर पानी से घिर चुके हैं।


तटीय इलाकों में गंगा के सभी घाट खतरे के निशान से ऊपर हैं और चिरांद की दलित-महादलित बस्ती में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। भैरोपुर निजामत और आसपास के गांवों में लोगों के घरों के चारों ओर पानी फैल गया है। ग्रामीण चार से पांच फीट गहरे पानी से होकर मुख्य सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।


स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत कार्य और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। बाढ़ के कारण स्कूल, अस्पताल और बाजारों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है और प्रशासन से स्थिति के अनुसार ठोस कदम उठाने की मांग लगातार जारी है।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह