पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
06-Aug-2025 03:25 PM
By First Bihar
Bihar News: भागलपुर नगर निगम ने इंदौर की तर्ज पर शहर को अब स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा लिए हैं। मंगलवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था को उन्नत करने के लिए आधुनिक मशीनें और उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही जीरोमाइल में वेडिंग जोन बनाया जाएगा ताकि फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित किया जा सके। हथिया नाले की सफाई को सुदृढ़ करने और जलजमाव की समस्या को खत्म करने पर भी जोर दिया गया। दो नए कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनका रखरखाव निजी एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
इतना ही नहीं नगर निगम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य करने वाले गैंगमैनों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया। हथिया नाले, पटल बाबू रोड और आनंद चिकित्सालय रोड पर जलजमाव की समस्या हल करने वाले गैंगमैन सुनील हरी, जयमंगल हरी, विष्णु हरी, मुकेश, राजेश हरी, अजय, सूरज हरी, सुवेलाल और बबलू हरी को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान मृत निगमकर्मियों के परिवारों और मीडियाकर्मियों को भी सम्मान दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि इंदौर मॉडल को अपनाने के लिए भागलपुर नगर निगम पहले ही सफाई कर्मियों को इंदौर भेजकर वहां की तकनीक सीखने का निर्णय ले चुका है। सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) की मदद से प्लास्टिक कचरे का रीसाइक्लिंग किया जाएगा, जिससे शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के साथ-साथ निगम को वित्तीय लाभ भी होगा। सभी निगम वाहनों में जीपीएस लगाने का फैसला लिया गया है ताकि उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके। यदि कोई सफाई एजेंसी कर्मी उपलब्ध नहीं कराती तो उसके भुगतान में कटौती भी होगी।