बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
30-Dec-2025 06:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में साठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कुछ लोग पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में साठी थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में चार नामजद आरोपियों के साथ-साथ कुछ अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतवरिया गांव निवासी राज किशोर साह के पुत्र लड्डू साह एवं हरिओम साह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, साठी थाना की पुलिस टीम सतवरिया पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान लड्डू साह पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। भागते समय वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की।
इसी बीच लड्डू साह के कुछ साथी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से उलझते हुए हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की तथा चालान काटने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
हालांकि पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया