ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / bihar / Bihar News: बिहार के स्कूल से अपहृत बच्चा इस राज्य से बरामद, अपहरणकर्ता...

Bihar News: बिहार के स्कूल से अपहृत बच्चा इस राज्य से बरामद, अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bihar News: बेतिया से अगवा 5 वर्षीय आर्यन गोरखपुर में बरामद, अपहरणकर्ता राहुल शर्मा गिरफ्तार। 6 घंटे में पुलिस को मिली सफलता, सीसीटीवी से हुई ट्रैकिंग..

17-Sep-2025 08:27 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र से सोमवार को अगवा हुए 5 वर्षीय नर्सरी छात्र आर्यन कुमार को गोरखपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता राहुल शर्मा ने बच्चे को अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर ले जाया था, जहां नंदानगर बिहार बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र 6 घंटे में यह सफलता मिली और बिहार पुलिस की सूचना पर गोरखपुर के कैंट थाने, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई की। बच्चे को पाकर परिजन भावुक हो गए, जबकि अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


आर्यन लिपनी गांव के अनूप श्रीवास्तव का बेटा है और अपनी मां के साथ रहता है। सोमवार सुबह वह बिहार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, लौरिया गया। जहां करीब 10 बजे लंच के समय कक्षा से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। उसका बैग कक्षा में ही मिला, जिससे स्कूल प्रशासन और परिवार में हड़कंप मच गया। स्वजन की शिकायत पर लौरिया पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में एक युवक के साथ आर्यन जाते दिखा, जिसकी पहचान राहुल शर्मा (लौरिया निवासी) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि शाम 5:45 बजे अवध एक्सप्रेस से वह गोरखपुर पहुंचा। बिहार पुलिस ने तुरंत गोरखपुर को सूचना दी।


गोरखपुर पहुंचते ही पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी से आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया। पता चला कि राहुल स्टेशन रोड से मोहद्दीपुर की ओर गया, फिर नंदानगर बस स्टैंड पर रुका। डेढ़ घंटे की तलाश के बाद रात में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बिहार पुलिस भी स्वजन के साथ गोरखपुर पहुंची, जहां आर्यन को देखकर परिवार रो पड़ा। राहुल को बिहार पुलिस ने बेतिया ले जाकर हिरासत में ले लिया। एसपी शौर्य सुमन की सूझबूझ से 6 घंटे में केस सॉल्व हुआ, लेकिन अपहरण का मकसद अभी अज्ञात है।


लौरिया पुलिस अब राहुल के मोबाइल और बैकग्राउंड की जांच कर रही है। बच्चे को मेडिकल चेकअप के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।