खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Aug-2025 03:13 PM
By First Bihar
Bihar News: बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी स्थित बियाडा के पास एक निजी कंपनी में कार्यरत गार्ड विगन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव कंपनी के समीप फेंका हुआ मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने कंपनी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विगन को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था और बकाया वेतन मांगने पर मालिक के साथ उनकी मारपीट और झड़प हुई थी।
परिजनों के अनुसार विगन और कंपनी मालिक के बीच पहले भी पैसे को लेकर विवाद और मारपीट हो चुकी थी। इस बार बकाया वेतन की मांग पर मालिक ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बरौनी ब्लॉक के असुरारी एनएच-31 पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बरौनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: हरेराम दास