Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
28-Aug-2025 07:46 AM
By First Bihar
Bihar News: औरंगाबाद नगर थाने के दारोगा उमेश राम को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार रात 9 बजे थाने के गेट पर की गई है। नगर थाना क्षेत्र के बराटपुर वार्ड नंबर 23 निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि उनकी पत्नी सीमा कुमारी के नाम से सुंदरम भारत ग्रामीण गैस वितरण केंद्र (सीएसपी ब्रांच) संचालित होता था।
इस ब्रांच के खिलाफ वार्ड परिषद सदस्य आरती श्रीवास्तव ने अनियमितता की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी के पास की थी। इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी हुई, जिसमें 80 सिलेंडर (60 खाली, 20 भरे) जब्त किए गए। इस मामले में नगर थाने में कांड संख्या 200/25 दर्ज हुआ, जिसके अनुसंधानकर्ता दारोगा उमेश राम थे।
राजेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि उमेश राम ने सिलेंडर छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग, पटना को दी। निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद और पवन कुमार के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार रात उमेश राम को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया है कि सिन्हा की शिकायत की सत्यता जांचने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उमेश राम को नगर थाने के गेट पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। सिन्हा की पत्नी को इस मामले में पहले ही न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।
जानकारी के अनुसार, उमेश राम का स्थानांतरण नालंदा के लिए हो चुका था और मंगलवार को एसपी ने उन्हें विरमित भी कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने चार्ज नहीं सौंपा और रिश्वत लेते पकड़े गए। पुलिस और निगरानी विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है।
रिपोर्टर: मनोज कुमार