Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jul-2025 01:56 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा परिसर में जल्द ही एक अत्याधुनिक डिजिटल म्यूजियम का निर्माण शुरू होने वाला है। यह म्यूजियम 1.74 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 48.76 करोड़ रुपये से अधिक होगी। भवन निर्माण विभाग को इस परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है और ठेकेदार चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। यह म्यूजियम बिहार की समृद्ध राजनीतिक और विधायी विरासत को डिजिटल रूप में संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक अनूठा प्रयास होगा।
म्यूजियम में बिहार विधानसभा के गठन से लेकर अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्षों और विधायकों की जानकारी डिजिटल रूप में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा पिछले 100 वर्षों के विधानमंडल के इतिहास और बिहार विधानसभा द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। भवन निर्माण सचिव कुमार रवि ने बताया है कि यह एक मंजिला भवन होगा, जिसमें पाँच आकर्षक गैलरियाँ होंगी। इनमें बिहार की विधायी यात्रा को दर्शाने वाले डिजिटल दस्तावेज और प्रदर्शन होंगे, जो आगंतुकों के लिए काफी प्रेरणादायक होंगे।
इस म्यूजियम में 356 लोगों की क्षमता वाला एक आधुनिक ऑडिटोरियम और 50 लोगों की क्षमता वाला एक मीडिया गैलरी भी होगा। इसके अतिरिक्त 50 लोगों के लिए एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा। यह परियोजना न केवल ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटल संग्रह होगी, बल्कि बिहार की राजनीतिक परंपरा को सहेजने और इसे शिक्षात्मक और प्रेरणादायक बनाने का केंद्र भी बनेगी। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए भवन निर्माण विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है।