Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
30-Aug-2025 08:10 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले को एक नया औद्योगिक उपहार मिलने वाला है जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड जो आदित्य बिड़ला ग्रुप का हिस्सा है, यहां इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में एथनिक विमेंस वियर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। यह परियोजना 35 करोड़ रुपये के निवेश से बनेगी और इसका औपचारिक उद्घाटन 12 सितंबर को होगा।
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पहले ही फेज-1 और फेज-2 के तहत 96,000 वर्ग फुट 'प्लग एंड प्ले' स्पेस आवंटित कर दिया है। इस यूनिट से स्थानीय स्तर पर 750 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसमें 85-90 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, 100 से 125 अप्रत्यक्ष नौकरियां भी सृजित होंगी जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के युवाओं के लिए वरदान साबित होंगी।
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को ग्रुप के अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि यह निवेश बिहार की औद्योगिक नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने जोर दिया कि बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 जैसी योजनाएं अन्य बड़े निवेशकों को आकर्षित करेंगी। ABFRL के अधिकारियों ने भी बिहार सरकार की तेज और पारदर्शी प्रक्रिया की तारीफ की जो भूमि आवंटन और मंजूरी में सहयोगी रही।
महिलाओं को प्राथमिकता देना इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत है। वस्त्र उद्योग में महिलाओं की कुशलता को देखते हुए ग्रुप ने फैसला लिया है कि अधिकांश वर्कफोर्स महिलाओं से बनेगी। इससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण होगा बल्कि सामाजिक बदलाव भी आएगा।
इसके साथ ही, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी पटना के साथ साझेदारी कर स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो एक प्रशिक्षित वर्कफोर्स तैयार करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बिहार को वस्त्र और एपैरल सेक्टर में नई पहचान देगा, जहां पहले तेल शोधन और उर्वरक उद्योग प्रमुख थे। बेगूसराय का इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर अब सुरक्षित और सक्षम निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है।