खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Mar-2025 09:13 PM
By First Bihar
Bihar New Fourlane: बिहार में सड़कों और हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है. सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि नये बाइपास का भी निर्माण कराया जा रहा है. कई ऐसे जिले हैं जहां से एक्सप्रेसवे गुजरने वाली है. राजधानी पटना में भी कई सड़कों का विस्तार कर फोर लेने बनाने की स्वीकृति मिली है. सड़कों के जाल बिछाये जाने से शहरों का विकास होगा. जमीन और कीमती होंगी.
अररिया जिले में भी हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है. आने वाले समय में जिले में एक और फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। जिसको लेकर कवायद चल रही है।यह फोरलेन सड़क परसरमा-जीरोमाइल होगी। यह सुपौल जिले के परसरमा से निकलकर किशनपुर, पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए अररिया के भरगामा, रानीगंज होते हुए अररिया जीरोमाइल में एनएच 327 ई से मिलेगी। इस फोर लेन के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है.जल्द ही इसके लिए जमीन अधिग्रहण से पूर्व की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
बता दें, परसरमा-जीरोमाइल फोरलेन के लिए तीन प्रखंड के 35 मौजा में जमीन का अधिग्रहण होगा। सुपौल जिले के परसरमा से निकलकर अररिया के जीरोमाइल तक बनने वाली फोरलेन सड़क को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह सड़क अररिया में 58 किलोमीटर लंबी होगी, जो जिले के भरगामा, रानीगंज और अररिया प्रखंड होकर गुजरेगी। इसके बन जाने से सुपौल और अररिया के बीच दूरी की बचत के साथ ही समय की भी बचत होगी। इसके बन जाने से यात्रा भी सुगम होगा .
बता दें,वर्तमान में अररिया जिले से होकर दो एनएच गुजरते हैं। जिसमें एनएच 27 पूर्णिया जिले के जीरोमाइल से निकलकर अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, प्रतापगंज, सिमराही, सरायगढ़, निर्मली होते हुए दरभंगा, मुजफ्फरपुर निकल जाता है।वहीं, एनएच 327 ई सुपौल से निकलकर पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया, भरगामा, रानीगंज, अररिया, जोकीहाट, ठाकुरगंज हाेते हुए सिल्लीगुड़ी निकल जाता है।