पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
16-May-2025 07:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बिहार में यातायात की सुविधाओं को बढ़ाने और शुलभ बनानने के लिए अबछह नये रूटों पर बसों का परिचालन शुरु करेगा। इन नए रूटों में बैरगनिया-पटना, आदापुर-पटना, बेतिया-सिवान, गहीरी-पटना, सिकटा-पटना और नरकटियागंज-पटना शामिल हैं। इन रूटों पर अभी तक निगम की बसें संचालित नहीं हो रही थीं। इससे पहले राज्य सरकार को कई जिलों से ऐसे रूटों पर बसें चलाने की मांग मिल रही थी जहाँ आवाजाही के साधनों की कमी थी।
बिहार सरकार की इस पहल के तहत कुल 30 नई बसों को राज्य परिवहन बेड़े में शामिल किया गया है। इन बसों के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) द्वारा आवश्यक परमिट भी जारी कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात तक सभी बसें पटना से मुजफ्फरपुर डिपो पहुंच चुकी हैं और शनिवार से इनका संचालन शुरू किए जाने की पूरी तैयारी है। यह निर्णय बिहार सरकार की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इसके अलावा BSRTC ने अन्य प्रमुख रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है, ताकि यात्रियों को भीड़-भाड़ से राहत मिल सके और समय पर सफर करने की सुविधा मिले। उन रूटों में अरेराज-मुजफ्फरपुर, अरेराज-पटना, शिवहर-पटना, पुनौली-पटना, औराई-पटना, मुजफ्फरपुर-पटना, बेतिया-पटना, पटना-नरकटियागंज, कटैया-पटना, दरौली-पटना, महराजगंज-पटना और सीतामढ़ी-पटना प्रमुख हैं।
निगम अधिकारियों के अनुसार, नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई हैं। इस विस्तार से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी शहरी केंद्रों से बेहतर होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में भी लोगों को फायदा पहुंचेगा।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का यह कदम राज्य में सुलभ, सुरक्षित और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन के लिए एक मजबूत बुनियाद रखने वाला साबित हो सकता है। आने वाले समय में परिवहन विभाग अन्य जिलों में भी इस तरह के और रूट शुरू करने की योजना बना रहा है।