ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / Bihar News: बिहार–नेपाल सीमा पर नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश, भारतीय सेना के भगोड़े...

Bihar News: बिहार–नेपाल सीमा पर नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश, भारतीय सेना के भगोड़े जवान सहित दो गिरफ्तार

Bihar News: भारत–नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़े नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने हरैया थाना पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

21-Dec-2025 10:43 AM

By First Bihar

Bihar News: भारत–नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़े नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने हरैया थाना पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना से फरार जवान राजबीर सिंह उर्फ फौजी और उसके सहयोगी चिराग को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और कुल 907 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों का सीधा संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी-तस्कर नेटवर्क से था।


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के अनुसार, एसएसओसी मोहाली की टीम ने राजबीर सिंह को मोतिहारी जिले के रक्सौल कस्बे से गिरफ्तार किया। वह नेपाल के रास्ते देश से फरार होने की कोशिश में था। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद की गई। इससे पहले पुलिस ने उसके सहयोगी चिराग को गिरफ्तार किया था, जो पंजाब के फाजिल्का जिले के काशी राम कॉलोनी का निवासी है। चिराग के पास से 407 ग्राम हेरोइन और एक 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई। जांच में पता चला कि चिराग, राजबीर के लिए कूरियर का काम करता था और नशे की खेपों की डिलीवरी में उसकी भूमिका अहम थी।


डीजीपी ने बताया कि राजबीर सिंह ने वर्ष 2011 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी। वर्ष 2025 में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में दर्ज जासूसी मामले में उसका नाम सामने आने के बाद वह फरवरी 2025 में सेना से फरार हो गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपित हरियाणा के सिरसा महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में भी शामिल थे। राजबीर और चिराग ने अमृतसर ग्रामीण निवासी गुरजंत सिंह को हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे। गुरजंत को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हमले के लिए आर्थिक सहायता भी चिराग के माध्यम से पहुंचाई गई थी।


एसएसओसी की एआईजी डी. सुदरविझी ने बताया कि वर्ष 2022 में राजबीर इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में आया था। हेरोइन की खेपों तक पहुंच के बदले वह संवेदनशील और गोपनीय सैन्य जानकारियां साझा कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने अन्य सैन्य कर्मियों को भी इन हैंडलरों से मिलवाया। मामला दर्ज होने के बाद वह नेपाल में छिप गया और पंजाब–नेपाल के बीच आवाजाही करते हुए नशा तस्करी जारी रखी। पाकिस्तान स्थित हैंडलर उसे नेपाल के रास्ते यूरोप भेजने की योजना बना रहे थे।


फिलहाल, राजबीर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क की जाँच में कई अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संदिग्धों के कनेक्शन सामने आ सकते हैं। पुलिस टीम राजबीर और चिराग के आपराधिक इतिहास और संपर्क नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। 

पर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट