अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Feb-2023 08:21 AM
By First Bihar
SIWAN : इस वक्त खबर बिहार क सिवान से आ रही है जहां सुबह सुबह एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है 45 साल का मो. इजहार सुबह की नमाज पढ़कर लौट रहा था. वह पुलिस का मुखबिरीर का काम करता था. बदमाशों ने उसे 5 गोली मरी है. घायल अवस्था में उसे सीवान सदर हॉस्पिटल लाया गया. उसे गंभीर हालत को देख पटना रेफर कर दिया गया.
घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर में गुरुवार की सुबह एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल मो. इजहार ने बताया कि वह प्रशासन को खबर देता है इसलिए उसे गोली मारी गई है. उसने रईस खान पर आरोप लगाया है. उसने बताया जब वह मस्जिद से नमाज पढ़ कर आ रहा था तो उसके साथ आठ लोग थे. उसमें एक रईस खान, एक उसका चचेरा भाई शाहरुख उर्फ गनी खान, झूलन खान समेत अन्य लोग थे. और इन्ही लोगों ने गोली चलाई.
इस घटना के बाद हॉस्पिटल में नगर थाना के इंस्पेक्टर और समाजसेवी श्रीनिवास यादव भी मौजूद थे. घायल इजहार ने इन लोगों के सामने ही बताया कि सब प्रशासन की लापरवाही है. रईस खान ग्यासपुर में ही छुपकर रहता है. प्रशासन चाहता है कि वह 10-20 और मर्डर कर ले. आपको बता दें सिवान के चर्चित रईस खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. पूर्व में MLC चुनाव के दिन रात में जब रईस खान अपने गांव ग्यासपुर जा रहा था तो उस पर एके-47 से हमला हुआ था.उसने साफ तौर पर आरोप रईस खान ने मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित कई लोगों पर लगाया था. साथ ही बताया कि सिसवन में कुछ महीने पहले एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर मर्डर कर दी गई थी.