ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / बिहार: नहर में नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक दूसरे को बचाने में...

बिहार: नहर में नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक दूसरे को बचाने में दो दोस्तों की गई ऐसे जान

03-Jun-2023 04:58 PM

By First Bihar

PASCHIM CHAMPARAN: बिहार में इन दिनों गर्मी की मार है. गर्मी से राहत के लिए लोग नदी, नहर में चले जाते है. लेकिन अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो इसी दौरना हादसा हो जाता है. ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र के पिडा़री गांव के पास से गुजर रही दोन नहर में एक नंबर फाल के पास नहा रहे दोनों लड़के डूब गए. इस हादसे में उनकी मौत हो गई. 


इस घटना के मामले में बताया जा रहा है कि एक क्लास में पढ़ेने वाले दो दोस्त एक दूसरे को बचाने में डूबकर मर गए. शनिवार को हुई इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल पहुंच पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया हैं. दो मृतकों की पहचान हो गई है.


मृतकों की पहचान एक किशोर पिडा़री गांव के शंभू प्रसाद के 12 साल का बेटा अभिमन्यु कुमार था. वहीं दूसरा लड़का लाकर गांव के नंदलाल साह के 13 साल का बेटा ओम कूमार था. दोनों छात्र नौवीं क्लास के छात्र थे. बताया जाता है कि प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए दोनो‌ युवक नहर में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान दोनों गहरे गड्डे में डूब गए. बताया गया है कि लड़के  तैरना नहीं जानते थे. इसी वजह से दोनो युवक की मौत पानी में डुब जाने से हो गई. सूचना इनरवा और मैनाटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष  ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार पहले अभिमन्यु नहर में नहाने उतरा. फिर थोड़ी देर बाद उसका दोस्त ओम कुमार भी नहर कूद गया. लेकीन अचानक अभिमन्यु डबने लगा. यह देखकर ओम भी उसे बचाने  के लिए आगे बढ़ा. दोनों लड़के तैरना नहीं जानते थे इसलिए बचाने के लिए एक दूसरे को पकड़ लिया और पानी में डूब गए.