Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
30-Oct-2022 03:46 PM
PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां कोसी नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की जान चली गई। घटना जिले के कसबा के मदरसा चौक कोसी नदी की है। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत से तीनों शव को बाहर निकाला। घटना आज यानी रविवार को उस वक्त घटी जब नदी में छठ पूजा के संध्या अर्घ्य की तैयारी चल रही थी।
मृतक बच्चों की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 13 के दोगच्छी गांव के अरविंद चौरसिया के 14 साल के बेटे बॉबी कुमार, मुकेश कुमार चौरसिया के 13 साल के बेटे हिमांशु राज और मधुबनी जिले के गंगद्वार गांव के संजीव भगत के 11 साल के बेटे ऋतिक राज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रविवार को तीनो बच्चे स्कूटी पर सवार होकर नदी धार में बनें घाट को देखने हुए गए थे। बच्चों को घर पहुंचने में देर हुई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वे तुरंत घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के चप्पल पड़े हुए देखे। शक के आधार पर गोताखोरों को बुलाया गया जिसके बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया।
सूचना पाकर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अंचलाधिकारी मु. फहीमुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे। हालांकि मृतक बच्चों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव परिजनों को ही सौंप दिया गया। छठ पूजा के दिन एक साथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।