मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
16-Jul-2025 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पटना समेत दक्षिण बिहार के इलाकों में तेज बारिश हुई है और काले बादलों ने राज्य के अधिकांश हिस्सों को अपने घेरे में ले लिया है।
मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली और नालंदा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पटना, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, जहानाबाद, गया, बांका, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में भी वज्रपात और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूरे बिहार में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। दक्षिण और पश्चिम बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे अगले 24 घंटों में विशेष रूप से दक्षिण बिहार में भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में मंगलवार रात से ही बारिश जारी है, जिससे नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं।