पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
06-Jan-2026 09:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में मॉब लिंचिंग और धार्मिक आधार पर हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सख्त संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने मुख्य सचिव और बिहार पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर कई अहम मांगें की हैं।
आयोग ने अफवाहों और धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को “बांग्लादेशी” बताकर हिंसा की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई। पत्र में नालंदा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधुबनी में हुई मॉब लिंचिंग और हमलों का उल्लेख किया गया है।
आयोग ने हर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, मॉब लिंचिंग की सूचना मिलने पर तत्काल FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने, पीड़ितों और उनके परिवार को तुरंत राहत व मुआवजा देने पर जोर दिया गया है।
पत्र में 2018 के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की मांग भी की गई है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आयोग ने राज्य सरकार से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपने का भी आग्रह किया है।