ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / बिहार में शिक्षकों पर लटकी तलवार, ये गलती करेंगे तो हो जायेंगे सस्पेंड

बिहार में शिक्षकों पर लटकी तलवार, ये गलती करेंगे तो हो जायेंगे सस्पेंड

07-Aug-2021 08:33 AM

PATNA : कोरोना के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब खुल गए हैं. बच्चों की पढ़ाई को लेकर नीतीश सरकार अब थोड़ी भी शिथिलता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य से लेकर अब शिक्षकों की उपस्थिति पर सरकार की नजर रहेगी. इसके लिए अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिए गए हैं.


नीतीश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में अगर बिना सूचना दिए शिक्षक गायब पाए गए तो ऐसे शिक्षक बख्शे नहीं जाएंगे. क्योंकि सरकार बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध सभी जिलों को आदेश दिया है. उन्होंने हर जिले में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाने का आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार समेत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है.


अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि ने  कुछ जिले में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की गैरहाजिरी की सूचना जिलाधिकारियों से मिली है, यह गंभीर मामला है. गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ निलंबन समेत अन्य आनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.


बिहार भर में अब निरीक्षण के क्रम में हर दिन शिक्षकों की उपस्थिति की रिपोर्ट जिलों से देने को कहा गया है. रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह और गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.