परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा
20-Mar-2023 04:16 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार के जमुई में इन दिनों सीरियल किसर का खौफ बढता ही जा रहा है. जिसका डर महिलाओं को सता रहा है. ये सीरियल किसर कहीं से भी आते हैं और KISS कर फरार हो जाते हैं. अभी एक सप्ताह पहले ही जमुई के एक हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी से जबरन किस करने का मामला आया था, अभी यह मामल ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को झाझा शहर के एक मोहल्ले में सेम नेचर की दूसरी घट गई है.
बताया जा रहा कि 19 मार्च रविवार की दोपहर एक बजे एक नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर काम कर रही थी. इसी वक्त मोहल्ले का एक युवक आया और उससे छेड़खानी करने लगा. लड़की ने जब विरोध किया तो युवक उस जबरन किस कर भाग गया. नाबालिग लड़की ने तुरंत इसकी सूचना परिवार वालों को दी. जिसके बाद लड़की ने पिता ने झाझा थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
अभी एक हफ्ते पहले ही सीरियल किसर गैंग के लीडर ने जमुई हॉस्पिटल परिसर में एक महिला के साथ छेड़खानी की थी. जानकारी के अनुसार, महिला को अकेला देखकर एक सीरियल किसर दौड़ता हुआ आया और किस करके भाग निकला. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दिखा कि महिला स्वास्थ्यकर्मी कॉल पर बात कर रही है और इसी बीच उसे अकेला देखकर सिरफिरा युवक आया. फिर उसके साथ जबरदस्ती कर किस करने लगा. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. यह घटना 10 मार्च की थी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.