कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
15-May-2020 07:41 AM
MUZAFFARPUR : कोरोना महामारी के महासंकट के बीच बिहार में अब चमकी बुखार का कहर भी देखने को मिल रहा है। SKMCH के PICU वार्ड में तीन घंटे के अंदर दो बच्चियों की मौत हो गयी । बच्ची की मौत के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में एईएस से पीड़ित औराई के कल्याणपुर गांव के नंदू राय की आठ वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी की मौत बुधवार की देर रात 12:40 बजे हो गई। उसे 11 मई की सुबह चमकी-बुखार होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उसमें एईएस की पुष्टि की थी। वहीं, सकरा के संजय मांझी की 12 वर्षीय बेटी रवीना कुमारी की भी मौत हो गई। उसे चमकी-बुखार के लक्षण के बाद 10 मई को भर्ती कराया गया था।
एसकेएमसीएच प्रभारी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने मौत की पुष्टि की है। इस तरह एईएस से यह पांचवीं मौत है। वहीं, पीआईसीयू वार्ड में गुरुवार को चमकी-बुखार के लक्षण से पीड़ित होने पर पांच बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें अहियापुर का अभिमन्यु कुमार, पटियासा की सोनम कुमारी, वैशाली के महुआ का पिंटू कुमार, मोतिहारी के केसरिया का आदर्श कुमार व गायघाट की माही कुमारी शामिल हैं। सभी बच्चों में चमकी बुखार के लक्षण पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि की जाएगी।