Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
03-Aug-2020 06:48 PM
PATNA : कोरोना वायरस से बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 336 लोगों की मौत हो गई है। पटना के अंदर पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई है। पटना में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 1871 मरीज हुए हैं।
स्वास्थ विभाग ने 24 घंटे के अंदर बिहार में 36534 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 6 लाख 48 हजार 939 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेशियो भी हल्का सुधरा है। राज्य में अब रिकवरी रेशियो बढ़कर 64.65 फ़ीसदी हो गया है। लेकिन अभी भी 20722 एक्टिव केस मौजूद हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक भागलपुर में अब तक 30 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। गया में 23, नालंदा में 20, रोहतास में 19, मुंगेर में 17, मुजफ्फरपुर में 13, पूर्वी चंपारण में 13, समस्तीपुर में 11, सारण में 11, पश्चिम चंपारण में 10, बेगूसराय में 10, भोजपुर में 12, दरभंगा में 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में 7, अरवल में 2, औरंगाबाद में 4, बांका में 2, बक्सर में 4, गोपालगंज में 1, जमुई में 1, जहानाबाद में 5, कैमूर में 7, कटिहार में 3, खगड़िया में 5, किशनगंज में 4, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 2, नवादा में 7, पूर्णिया में 4, सहरसा में 1, शेखपुरा में 1, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 4, सिवान में 8, सुपौल में 2 और वैशाली में 8 लोगों की जान कोरोना ने ली है।