IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
21-Dec-2022 03:36 PM
BHAGALPUR: बेगूसराय में आरती और छोटू की प्रेम कहानी खूब चर्चा में आई थी। इसी तरह का एक मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। घटना सानोखर क्षेत्र के नारायण बाटी गांव की है। लड़की के परिजनों को पहले से ही जानकारी मिल गई थी कि लड़का उनके घर आने वाला है। उन्होंने पहले से ही हत्या की प्लानिंग कर ली थी।
मृतक प्रेमी बांका के अमरेंद्रपुर थाने के रहने वाले मदन पासवान का 21 साल का बेटा नीतीश कुमार है। नीतीश के घरवालों का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन उसके परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद लोगों को छोटू और आरती की कहानी याद आ गई है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ प्रेमी के आने के पहले ही गांव के लोग जुट गए थे। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर सानोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह भी थोड़ी देर बाद गांव में पहुंच गए और जांच शुरू की गई।
गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला बिहार के बेगूसराय से भी सामने आया था। यहां आरती से मिलने गए छोटू की हत्या कर दी गई थी। बाद में आरती ने अपने घरवालों से रिश्ता तोड़ दिया और छोटू की विधवा बनकर उसी के घर रहने लगी। लेकिन समाज के दवाब में आकर उसने छोटू के बड़े भाई मन्नू से शादी कर ली।