घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
22-Dec-2022 03:21 PM
MADHEPURA : बिहार के खगड़िया जिले के बाद अब मधेपुरा से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है। यहां महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद उन्हें ज़मीन पर सुला दिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच भी महिलाओं ने ज़मीन पर लेटकर पूरी रात गुजारी। अस्पताल के जमीन पर परिजनों ने पुआल बिछा दिया, जहां ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सुलाया गया।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के कारनामे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खगड़िया जिले में महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद उन्हें ज़मीन पर सुला दिया गया था। इस बार ऐसा ही मामला मधेपुरा से आया है। महिलाओं के लिए यहां बेड तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। यहां कि स्थिति देख महिलाओं में जमकर आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर हम घर से पुआल लेकर नहीं आते तो हमें पूरी रात ऐसे ही जमीन पर रात काटनी पड़ती।
महिलाओं ने बताया कि रात में उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही देखभाल करने के लिए कोई स्टाफ। यहां केवल एक नर्स के भरोसे सब कुछ छोड़ दिया गया था। मामला सदर प्रखंड के मुरहो पीएचसी का है, जहां पिछले मंगलवार को 13 मरीजों का परिवार नियोजन का ऑपरेशन हुआ था।