ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / bihar / पंचायत चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग कल, 34 जिलों 48 प्रखंडों में...

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग कल, 34 जिलों 48 प्रखंडों में होगा मतदान

28-Sep-2021 08:01 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में की चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब बुधवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान सोमवार को थम गया। अब 29 को वोटिंग होगी। दूसरे चरण से पटना जिला में भी वोटिंग की शुरुआत होगी। पटना जिला के पालीगंज प्रखंड में चुनाव होगा। दूसरे चरण में पटना समेत कुल 34 जिलों के 48 प्रखंडों में चुनाव होगा। इस चरण में कुल 76279 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं।  3611 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं और 40169 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कुल 6 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें चार पदों ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के पद के लिए ईवीएम से जबकि पंच और सरपंच के पद के लिए बैलेट बॉक्स से चुनाव कराए जाएंगे।


इन प्रखंडों में 29 सितंबर को मतदान

पटना - पालीगंज

बक्सर - राजपुर 

रोहतास- रोहतास, नौहट्टा 

नालंदा- थरथरी. गिरियक

कैमूर- दुर्गावती 

भोजपुर- पीरो

गया- टिकारी, गुरारू

नवादा- कौआकोल

औरंगाबाद - नवीनगर 

जाहानाबाद - घोषी

अरवल- अरवल

सारण- मांझी

सीवान- सीवान सदर

गोपालगंज- विजयीपुर



वैशाली- हाजीपुर

मुजफ्फरपुर- मड़वन, सरैया

पूर्वी चंपारण- मधुबन, फेनहारा, तेतरिया

पश्चिम चंपारण- चनपटिया

सीतामढ़ी- चोरौत नानपुर

दरभंगा- बेनीपुर, अलीनगर

मधुबनी- पंडौल, रहिका

समस्तीपुर- ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर

सुपौल- प्रतापगंज

सहरसा- कहरा

पूर्णिया- बनमनखी

कटिहार-कुर्सेला

कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा

अररिया- भरगामा

बेगूसराय- भगवानपुर

खगड़िया- जिला प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 17 और 18

मुंगेर- टेटियाबम्बर

जमुई- ई. अलीगंज

भागलपुर- जगदीशपुर

बांका- बांका