ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / पंचायत चुनाव : आज से पहले चरण के उम्मीदवार करेंगे नामांकन, 10 जिलों...

पंचायत चुनाव : आज से पहले चरण के उम्मीदवार करेंगे नामांकन, 10 जिलों में चुनावी प्रक्रिया जारी

02-Sep-2021 07:27 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से बड़ी हलचल नजर आएगी। उम्मीदवार आज पहली बार पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करते नजर आएंगे। बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगी। बुधवार को सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत द्वारा चुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन किया गया।


उम्मीदवार नामांकन पत्र 8 सितंबर तक दाखिल कर पाएंगे और 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि होगी। 13 सितंबर तक नामांकन पत्र की वापसी होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी और उनको प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। इस चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा। पहले चरण में छह पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


पहले चरण में के अंदर कुल 10 जिलों के 12 प्रखंडों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार पहले चरण के चुनाव को लेकर 2119 मतदान केंद्रों का गठन किया गया है। ये मतदान केंद्र 1609 भवनों में बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके आवासीय क्षेत्र के समीप स्थिति सरकारी भवनों में ही मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में पहली बार ईवीएम के जरिए पंचायत चुनाव में वोटिंग होगी कई पदों के लिए बैलट बॉक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।