खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jul-2021 07:02 AM
PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। पंचायत चुनाव के लिए मिशन ईवीएम को पूरा कर लिया गया है। राज्य के अंदर पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इसके लिए सभी जिलों में ईवीएम बुधवार को पहुंच गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछली समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलों को 20 जुलाई तक दूसरे राज्यों से ईवीएम लाने का निर्देश दिया था। राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान 2 लाख 9 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से चार पदों मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति य सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। हालांकि पंच और सरपंच पद के लिए वोटिंग बैलेट पेपर के जरिये होना है।
मिशन ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम के मुताबिक के सभी जिलों में ईवीएम पहुंच चुकी है। जिन जिलों में ईवीएम अभी नहीं पहुंची है वह भी रास्ते में है और अगले 24 घंटे में जिले में पहुंच जाएगी। शेखपुरा जिले को ईवीएम लेने में तमिलनाडु से थोड़ी परेशानी हुई।
पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम बुधवार को केरल से पटना लायी गयी। लगभग 11 हजार ईवीएम पटना जिले में चुनाव के लिए आई हैं। 11 कंटेनर से केरल के तिरुअनंतपुरम से ईवीएम मंगायी गयी है। ईवीएम को बाढ़, पालीगंज और नौबतपुर स्थित गोदाम में रखा जा रहा है। गोदाम में रखने के बाद ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग वेल के इंजीनियरों द्वारा की जाएगी। ईवीएम पहुंचने के साथ ही चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है।