ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / तीसरी लहर में आगे कैसी होंगी पाबंदियां? बिहार सीएमजी की बैठक में आज...

तीसरी लहर में आगे कैसी होंगी पाबंदियां? बिहार सीएमजी की बैठक में आज होगा फैसला

20-Jan-2022 06:53 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर से अब तक बिहार को पूरी तरीके से राहत नहीं मिल पाई है। ऐसे में तीसरी लहर के बीच पाबंदियां आगे कैसी हो इसके लिए आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होने वाली है। आज दोपहर सीएमजी की बैठक होगी। बैठक में 21 जनवरी के बाद की पाबंदियों पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है। सीएमजी की बैठक के पहले राज्य के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ तमाम जिलों से फीडबैक लिया है और इसी फीडबैक के आधार पर अब आगे का फैसला लिया जाएगा। 


राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में बुधवार को भी सीएमजी की बैठक हुई थी। जिसमें संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई लेकिन बुधवार को हुई बैठक में पाबंदियों को लेकर कोई नया फैसला नहीं किया गया। आपको बता दें कि राज्य में जो पाबंदियां फिलहाल लागू हैं उनकी मियाद 21 जनवरी को खत्म हो रही है। ऐसे में अब राज्य सरकार को नए सिरे से पाबंदियों को लेकर फैसला लेना है। 


राज्य में बुधवार को 4063 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। जबकि करीब दोगुने संक्रमित स्वस्थ हो गए। पिछले 24 घंटे में राज्य में 7454 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। राज्य में एक दिन पहले यानी मंगलवार को 4551 नये संक्रमित मिले थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या में 488 संक्रमण के मामले कम हो गए। इसके पहले 8 जनवरी, 2022 को 4526 और दूसरी लहर के दौरान वर्ष 2021 के 26 मई को 4022 नये संक्रमितों की पहचान हुई थी। जबकि एक दिन पहले बिहार में 3786 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए थे।