ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / bihar / बिहार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB और तस्करों के बीच मुठभेड़, कमांडेंट सहित एक...

बिहार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB और तस्करों के बीच मुठभेड़, कमांडेंट सहित एक तस्कर घायल

20-Feb-2023 02:04 PM

By First Bihar

ARRIAH: बिहार के अररिया जिला से खबर आ रही है जहां भारत नेपाल सीमा से सटे पतराहा बॉर्डर पर एसएसबी जवान व तस्करों के बीच मुठभेड़ हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जब बॉर्डर एरिया में औचक निरीक्षण करने निकले सीमा सुरक्षा बल के कमांडेट ने नेपाल से भारत में प्रवेश किए तस्कर को दबोचा तो उसने कमांडेट को गोली मार दी. साथ ही एक तस्कर भी घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए फारबिसगंज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.


बताया जा रहा है घूरना थानाक्षेत्र के पथराहा की ये घटना है. जहां तस्कर और कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक कमांडर के साथ तस्कर घायल हो गए. कमांडेंट को घायल हालत में फारबिसगंज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार SSB के 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद अपने बटालियन के साथ वे औचक निरीक्षण पर निकले थे. इसी दौरान संदेह के आधार पर तस्कर को पकड़ा गया. जब SSB के जवानों ने तस्कर को पकड़ा तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. फिर दोनों ओर से गोलीबारी हुई. वही तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी के परिजन ने बताया कि वो सेब लेकर जा रहा था. मालूम हो कि नेपाल से चाईनीज  सेब की तस्करी भी काफी होती है.