खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Apr-2021 06:10 PM
PATNA : बिहार में कोरोना से त्राहिमाम के बावजूद राज्य सरकार ने सूबे में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया है. सरकार ने लॉकडाउन के बदले शाम 4 बजे से इवनिंग कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने ये फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर मिल रही है.
गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने सभी डीएम एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी. इसके बाद ये तय किया गया था कि बुधवार को होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लॉकडाउन के बारे में फैसला लिया जाये. बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बुधवार की दोपहर बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिये गये.
सरकार ने ये सब लिया है फैसला
राज्य सरकार ने शाम 6 बजे के बाद पूरे बिहार में इवनिंग कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. अभी रात 9 बजे से सुबह तक नाइट कर्फ्यू है. लेकिन अब शाम 4 बजे से ही नाइट कर्फ्यू रहेगा. सारी दुकाने शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी.
राज्य सरकार ने शादी ब्याह को लेकर भी लोगों की संख्या कम कर दी है. शादी ब्याह में अब सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पायेंगे. अब तक शादी ब्याह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी. वहीं, श्राद्ध में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी.
राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम एसपी को निर्देश दिया है कि वे कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बरतें. राज्य सरकार ने जो दिशा निर्देश दे रखा है उसका हर हाल में पालन कराया जाये.