ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा

Home / bihar / बिहार में मिले कोरोना के 344 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का...

बिहार में मिले कोरोना के 344 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 257335

12-Jan-2021 01:50 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 344 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 257335 हो गई है. बिहार में फिलहाल 4251 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 135 नए मामले सामने आये हैं. मंगलवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 344 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 257335 हो गया है.


बीते दिन सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 5 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1439 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 378 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ढाई लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,51,644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 97.92 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

news image