ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार में मिले 13 हजार 89 नए कोरोना मरीज, सूबे में एक्टिव मरीजों...

बिहार में मिले 13 हजार 89 नए कोरोना मरीज, सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख के पार

29-Apr-2021 07:03 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेजी से फ़ैल रही है. कोरोना के बढ़ते मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 89 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इसी के साथ बिहार में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार चल गया है. 


बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी कोरोना के नए मामलों में कोई कमी नहीं देखी जा रही है. गुरूवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 89 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2186 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं बेगूसराय में 666, गया में 1128, मुजफ्फरपुर में 478, नालंदा में 509, पूर्णिया में 483 पश्चिमी चंपारण में 590 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. 


बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 97 हजार 972 लोगों की जांच हुई. जिसमें 13 हजार 89 लोग पॉजिटिव पाए गए. बिहार में अब तक कुल 3 लाख 51 हजार 162 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण ठीक होने वाले मरीजों का औसत आंकड़ा गिरकर 77.27% हो गया है. गुरुवार को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 821 हो गई  है. 


news image


उधर एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण के अगले चरण पर बिहार में ग्रहण लग गया है. बिहार में 18 साल से 44 साल के लोगों को एक मई से कोरोना का टीका नहीं लगेगा. बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि वैक्सीन की उपलब्ध्ता नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है. हालांकि उनका रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा. सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि मई के दूसरे सप्ताह से 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना का टीका लगेगा. 


बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने ऑनलाइन मीडिया से बातचीत में बताया कि 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का निबंधन जारी रहेगा किंतु टीकाकरण स्थल का चयन नही हो सकेगा. एक मई से टीकाकरण शुरू नहीं हो सकेगा. उन्होंने बताया कि आइजीआईएमएस, पटना को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है और सभी बेड का उपयोग कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शुरू करने का निर्देश दिया गया है.