ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / बिहार : मंत्रियों को इस बार नहीं मिलेगा झंडोत्तोलन का मौका, सरकार ने...

बिहार : मंत्रियों को इस बार नहीं मिलेगा झंडोत्तोलन का मौका, सरकार ने कमिश्नर और डीएम को दिया तिरंगा फहराने का आदेश

13-Aug-2021 07:39 AM

PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार के मंत्री इस बार भी झंडोत्तोलन नहीं कर पाएंगे. उनकी जगह जिलों में कमिश्नर और डीएम ही तिरंगा फहराएंगे. बिहार सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. गुरुवार की शाम कैबिनेट विभाग में जो अधिसूचना जारी की है. उसके मुताबिक जिलों में जिलाधिकारी और प्रमंडलों में प्रमंडलीय आयुक्त झंडा फहराएंगे. कैबिनेट विभाग के विशेष सचिव की तरफ से सभी जिलाधिकारियों और प्रमंडलीय आयुक्तों को यह पत्र जारी किया गया है.


दरअसल बीते 2 सालों से बिहार में कोरोना महामारी के कारण जिलों के प्रभारी मंत्रियों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन करने से रोक दिया गया है. हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण होने की वजह से उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रभारी मंत्री अपने जिलों में झंडोत्तोलन कर पाएंगे. लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी. महामारी के कारण ही डीएम और कमिश्नर को झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी गई है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहद छोटा रखने का भी निर्देश दिया गया है.



सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए गाइडलाइन सख्त रखने का निर्देश से जिलों को दिया है. आयोजन में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया .है हालांकि सरकार के इस फैसले से मंत्रियों को निराशा हुई है. कई ऐसे नए मंत्री हैं, जो इस बार जिले में पहली बार झंडोत्तोलन करने के लिए तैयारी कर चुके थे .लेकिन सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए उनके झंडोत्तोलन पर रोक लगा दी.