पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
16-Aug-2020 10:10 PM
PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 अगस्त तक के लॉकडाउन लागू किया था। लॉकडाउन की मियाद आज रात 12 बजे खत्म हो रही है लेकिन अब बिहार में लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया गया है। राज्य में अब लॉकडाउन की जगह अनलॉक 3 की शुरुआत हो रही है।
राज्य सरकार ने अब अनलॉक 3 को लागू करने का निर्णय लिया है। 17 अगस्त से बिहार में अनलॉक 3 लागू रहेगा। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां बरकरार रहेंगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिहार में बाजार और दुकानों के खुलने के समय में पूरी तरह से छूट दे दी गई है। इसके पहले आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी तरह की दुकान 10 बजे सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत थी। अब इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया है हालांकि जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है वहां जिला प्रशासन अपने स्तर से पाबंदियों को सख्ती से लागू रखेगा।
अनलॉक 3 में भी लागू रहेगी यह पाबंदियां
अनलॉक 3 के दौरान भी नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। केवल आवश्यक काम के लिए ही लोग घरों से बाहर जा पाएंगे।
बसों के परिचालन पर पहले की तरह रोक लागू रहेगी। सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थल अभी भी बंद रहेंगे।
किसी भी तरह के शिक्षण संस्थान को खोलने की इजाजत नहीं होगी।