ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार में लॉकडाउन की खूब उड़ी धज्जियां, पुलिस ने वसूले 20 करोड़ से...

बिहार में लॉकडाउन की खूब उड़ी धज्जियां, पुलिस ने वसूले 20 करोड़ से भी ज्यादा रुपये

01-Jun-2020 05:30 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में लॉकडाउन की खूब धज्जियां उड़ी। ये हम नहीं पुलिस के आंकड़ें बता रहे हैं। बिहार पुलिस लॉकडाउन के दो महीने से भी ज्यादा चले लंबे लॉकडाउन पीरियड में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की वसूली कर ली है। बड़ी संख्या में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई है। वहीं 85 हजार से ज्यादा वाहनों को भी जब्त किया गया है। 


पटना पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार पुलिस ने अब तक लॉकडाउन के दौरान इसका उल्लंघन करने वालों से 20 करोड़ 42 लाख 38हजार 672 रुपये वसूले हैं। पुलिस ने इस दौरान चौबीस सौ बियालीस लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं इस दौरान बाइस सौ साठ लोगों के खिलाफ एफआईआर किया है। इस दौरान पुलिस ने 85 हजार 345 वाहनों को जब्त किया है। 


वहीं अगर पछले चौबीस घंटों की बात करें तो इस दौरान अठ्ठारह लाख सतहत्तर हजार 400 रुपये की वसूली की गयी है। वहीं दस लोगों को अरेस्ट किया गया है। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है जबकि 696 वाहन जब्त किए गये हैं। लॉकडाउन में वसूली का नया रिकार्ड बना है और बिहार पुलिस करोड़पति बन गयी है।