Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
16-Apr-2021 08:13 PM
PATNA : बिहार में कोरोना से बेकाबू होते जा रहे हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है. कल होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है. सरकार ने इसका संकेत दे दिया है. उधर शुक्रवार को सूबे में कोरोना के 6253 मरीज पाये गये हैं. गुरूवार को 6 हजार 133 नये मरीज मिले थे. शुक्रवार को कल की तुलना में कम टेस्ट होने के बावजूद मरीजों की तादाद बढ़ गयी है.
नीतीश बोले- हर दिन बढ रही है तादाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है. सरकार अपने स्तर से व्यवस्था कर रही है. लेकिन बहुत कुछ औऱ करने की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. उसमें सभी दलों के नेताओं को हालात की जानकारी दी जायेगी. बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर आगे का फैसला लिया जायेगा.
प्रधान सचिव बोले-स्थिति भयावह है
उधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कोरोना से उत्पन्न स्थिति और उससे निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी दी. प्रधान सचिव से जब पूछा गया कि क्या कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि इस बार की स्थिति पहले से ज्यादा भयावह है. प्रत्यय अमृत ने कहा कि कल सर्वदलीय बैठक है. लॉकडाउन या अन्य किसी भी तरह के फैलसे पर इस दौरान विचार किया जाएगा. लेकिन बिहार में जिस तरह की स्थिति है उसे देखते हुए सरकार जल्द ही कोई फैसला लेगी.
कम टेस्ट के बावजूद बढ़ गये मरीज
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि बिहार में पिछले चौबीस घंटे में 6253 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं. गुरूवार को 6133 मरीज मिले थे. यानि आज फिर मरीजों की संख्या बढ़ गयी. ये हाल तब है जब शुक्रवार को गुरूवार की तुलना में कम टेस्ट हुए. बिहार में आज यानि शुक्रवार को कुल 1,00,404 टेस्ट किए गए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 88.57 फीसदी है. जबकि डेथ रेट 0.55% है.