ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / bihar / पानी की बर्बादी रोकने के लिए सरकार की पहल, गांवों में लगाई जाएगी...

पानी की बर्बादी रोकने के लिए सरकार की पहल, गांवों में लगाई जाएगी जल-चौपाल

25-Sep-2019 08:24 AM

PATNA: पानी की बर्बादी को रोकने के लिए बिहार सरकार ने एक अच्छी पहल की है. राज्य के गांवों में जल चौपाल लगाई जाएगी. जल चौपाल में पानी की बर्बादी करने वालों की काउंसलिंग की जाएगी और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा.


PHED यानी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने ट्रायल के तौर पर नालंदा जिले में तीन जगहों पर जल-चौपाल लगाया. जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. नालंदा के बाद जल्द ही सभी जिलों में जल-चौपाल लगाई जाएगी.


पानी की बर्बादी रोकने और जल संचयन के काम में लोगों की भागीदारी बनाने के लिए सरकार की ओर से जल-चौपाल लगाने की शुरुआत की गई है. जल-चौपाल में सरकार की योजनाओं के साथ लोगों को जल संचय करने के लिए जागरूक किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा. वहीं पानी की बर्बादी करने वाले लोगों की काउंसलिंग भी की जाएगी.