ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / bihar / बिहार की लड़कियों ने तंबाकू सेवन में लड़कों को पीछे छोड़ा, तेजी से...

बिहार की लड़कियों ने तंबाकू सेवन में लड़कों को पीछे छोड़ा, तेजी से हो रही हैं एडिक्ट

03-Nov-2021 07:43 AM

PATNA : शिक्षा से लेकर विकास के अंदर पैरामीटर पर बिहार की लड़कियों ने लड़कों को काफी पहले पीछे छोड़ रखा है लेकिन अब लड़कियों को इस मामले में बढ़त मिली है, वह वाकई चिंताजनक है। बिहार में युवा लड़कों से ज्यादा लड़कियां तंबाकू का सेवन कर रही हैं। यह चौंकाने वाली जानकारी एक सर्वे रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। बिहार में 13 से 15 साल के 6.6 फीसदी लड़के के तंबाकू का सेवन करते हैं जबकि इसी उम्र वर्ग में लड़कियों का प्रतिशत 8 फ़ीसदी है। बिहार में 7.3 फ़ीसदी छात्र और छात्राओं को किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करने की लत है। 


ग्लोबल यूथ टुबैको सर्वे के मुताबिक बिहार में लड़कियों का प्रतिशत तंबाकू सेवन के मामले में लड़कों से ज्यादा है। इस रिपोर्ट को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जारी किया है। रिपोर्ट में मिली जानकारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। यह स्थिति तब है जब शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सौ फीसदी बच्चे तंबाकू सेवन के परिणामों को लेकर जानकारी रखते हैं। ग्रामीण इलाकों में 90 फ़ीसदी बच्चों के पास इस बात की जानकारी है कि तंबाकू के सेवन से क्या बीमारियां हो सकती हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 2010 में बिहार के अंदर 53.5 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन किसी न किसी रूप में करते थे। साल 2018 में यह घटकर 25.90 फीसदी हो गया। तंबाकू के सेवन में कमी आई है लेकिन इसके बावजूद नए बच्चों में इसकी लत चिंताजनक है। राज्य स्वास्थ्य समिति के मुताबिक देश में हर साल 27 करोड़ लोग तंबाकू सेवन के कारण कैंसर से पीड़ित होते हैं।