ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Home / bihar / बिहार में कोरोना से 43 लोगों की मौत, पटना में 16 मरीजों की...

बिहार में कोरोना से 43 लोगों की मौत, पटना में 16 मरीजों की गई जान

14-Apr-2021 06:59 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर बिहार में नया रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर सूबे में 43 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें पटना के 16 लोग भी शामिल है। नालंदा और जहानाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है अन्य जिलों में 27 मरीजों ने दम तोड़ा है। 


हालांकि स्वास्थ्य विभाग में 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पटना में जिन 16 लोगों की मौत हुई है उनमें चार का इलाज एम्स में चल रहा था। 7 मरीजों की मौत पीएमसीएच में हुई है जबकि चार की मौत एनएमसीएच और एक की दानापुर रेलवे अस्पताल में मौत हुई है। पटना एम्स में आईएएस अधिकारी विजय रंजन के साथ-साथ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत सिन्हा के पिता कृष्णचंद्र सिन्हा की भी मौत हुई है। वैशाली के डीआईओ डॉ ललन राय की भी मौत हुई है। एकेयू के प्रभारी वीसी के भाई की भी मौत हो गई है। 


इसके अलावा सारण में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वैशाली में भी 2 मरीजों की जान गई है। नालंदा और जहानाबाद में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है। भोजपुर में दो, नवादा में दो, सिवान बेगूसराय और औरंगाबाद में एक-एक मरीज की जान चली गई है। मायागंज अस्पताल भागलपुर में 7 मरीजों की मौत हुई है। इनमें चार भागलपुर के और दो जमुई के रहने वाले हैं। एक मरीज गोड्डा का रहने वाला था। कटिहार में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में दो और मधुबनी में एक युवक ने दम तोड़ा है।