ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / bihar / बिहार में घुसपैठ को लेकर नीतीश सरकार परेशान, मंत्री रामसूरत राय बोले.. सीमांचल...

बिहार में घुसपैठ को लेकर नीतीश सरकार परेशान, मंत्री रामसूरत राय बोले.. सीमांचल में घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई

15-Sep-2021 01:28 PM

PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रहा है. घुसपैठ को लेकर नीतीश सरकार खासा चिंतित भी है. यह कहना है बिहार के भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय का. रामसूरत राय ने इस बात को बेबाकी से कबूल किया है कि सीमांचल के इलाके में लगातार घुसपैठ हो रहा है. बांग्लादेश हो या फिर दूसरे जगहों से आने वाले घुसपैठिए, लगातार सीमांचल के इलाके में अवैध तरीके से अपना ठिकाना बना रहे हैं.


मंत्री रामसूरत राय ने बिहार में सीमांचल के इलाके के अंदर हो रही घुसपैठ को एक बड़ी समस्या बताया है. बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि हमने इसे गंभीरता से लिया है और हमारा विभाग अब जमीनों की सही स्थिति के बारे में पूरा डाटा बेस तैयार कर रहा है. मंदिर की जमीन हो या फिर मस्जिद या मदरसे की, सभी की पहचान डेटाबेस में रखी जाएगी. विभाग इस पहल से घुसपैठियों पर नकेल कस पाएगी. रामसूरत राय ने कहा कि स्थानीय लोगों की मिलीभगत से पैसे के दम पर बंगलादेशी घुसपैठ कर रहे हैं, यह हमारे लिए एक बड़ी चिंता का कारण है.


रामसूरत राय ने कहा है कि घुसपैठियों पर नकेल कसने के लिए हमारी सरकार हर संभव कोशिश करेगी. पहले घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. स्थानीय लोगों की मिलीभगत को लेकर रामसूरत राय ने कहा कि वैसे लोग जिन्हें देश से मतलब नहीं वह पैसे के लिए घुसपैठियों के चक्कर में आ रहे हैं. यह बात तो सौ फ़ीसदी सही है कि सीमांचल में लगातार घुसपैठ हो रहा है और अब इसको लेकर सरकार सचेत हो गई है. 


आपको बता दें कि बिहार में सीमांचल के इलाके में घुसपैठ को लेकर बीजेपी के नेता लगातार बयान देते रहे हैं. लेकिन सरकार में शामिल बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय ने जिस तरह घुसपैठ को लेकर अपनी बात कही है, उसके बाद अब यह पुष्टि हो गई है कि सीमांचल में घुसपैठिए कैसे अपना ठिकाना बना रहे हैं. अब इंतजार इस बात का है कि सरकार घुसपैठियों पर कैसे और कब पूरी तरह से नकेल कस पाती है.