ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / बिहार: कोरोना से जज की मौत, घर में मचा कोहराम, कई दिनों से...

बिहार: कोरोना से जज की मौत, घर में मचा कोहराम, कई दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

30-Apr-2021 01:45 PM

SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण से जज की मौत हो गई है. संक्रमित पाए जाने के बाद जज को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.


सासाराम में एडिशनल डिस्टिक्ट जज के रूप में तैनात न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव की मौत कोरोना से हो गई है. पीयूष श्रीवास्तव को लगभग एक सप्ताह से इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उधर दूसरी ओर सासाराम के अंचलाधिकारी राकेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनके संक्रमित होने से अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत छा गया है. वे लोग कोरोना महामारी से भयभीत हैं. 


सासाराम अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों ने बताया कि 27 अप्रैल को सीओ का सैंपल लिया गया था. रिपोर्ट में कोरोना पॉजेटिव पाये गए. उसके बाद सीओ होम क्वारंटाइन हो गए हैं. अब सभी कर्मियों की कोविड जांच करायी जाएगी. आपको बता दें कि सासाराम सदर अस्‍पताल में वेंटिलेटर बंद पड़ा है. चालू कराने के लिए राज्‍य स्‍वास्‍‍थ्‍य समिति से गुहार लगाई है.


जिला स्तर पर सदर अस्पताल में बनाए गए डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में वेंटिलेटर और आइसीयू की सुविधा नहीं रहने से चिकित्सक गंभीर मरीजों को पटना रेफर कर रहे हैं. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड महामारी में गंभीर मरीजों के लिए आइसीयू व वेंटिलेटर अति आवश्यक है. मानव संसाधन के अभाव में ये दोनों सुविधाएं सदर अस्पताल में उपलब्ध रहने के बावजूद उसकी सेवा लोगों को नहीं मिल पा रही है.